सहायक सूचना निदेशक के हाथों हुआ गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का सम्मान
गोरखपुर। शहर के प्रख्यात एम एस आई इंटर कॉलेज बक्शीपुर में दैनिक अवधनामा अख़बार ने हिंदी उर्दू का साझा मंच सजाया जिस पर एक भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया गया।
इस आयोजन में आचार्य मुकेश श्रीवास्तव, नौशाद हल्लौरी, बशारत “आलम हल्लौरी”, डॉ० सरिता सिंह, डॉ० प्रतिभा गुप्ता, वसीम मज़हर, फर्रुख जमाल, अब्दुल्लाह “जामी”, फ़ैज़ी हल्लौरी सहित जाने माने शायर और कवियों ने अपने कलाम और रचनाओं से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रवीण श्रीवास्तव (समाजसेवा), राजेन्द्र तिवारी (समाजसेवा), राजल गुप्ता (लेखन), डॉ० आर०डी० चौहान (चिकित्सा), रुद्रांश श्रीवास्तव (रंगमंच), वंदना दास (नृत्य), अब्दुल बाकी (पत्रकारीता), डॉ० असलम खान (शिक्षा), आदित्या यादव (बैडमिन्टन) शामिल रहे।
इसी मंच पर गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नई कार्यकारणी के अध्यक्ष ओंकार द्विवेदी, महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष धनेश कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़, पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार, कार्यकारणी सदस्य मनोज मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डुमरियागंज से आये हसन ताक़ीब मंजू गोरखपुर के सहायक सूचना निदेशक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, आज तक के ब्यूरो प्रमुख और भोजपुरी अभिनेता गजेंद्र तिवारी, पार्षद हाजी जियाउल इस्लाम, पार्षद समद गुफरान, सैयद शहाब, इकरार अहमद सहित शहर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अवधनामा के गोरखपुर ब्यूरो प्रभारी मनव्वर रिज़वी ने सभी अतिथियों, शायरों और कवियों को धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।





