HomeUttar PradeshKanpurसंयुक्त कर्मचारी समिति के पदाधिकारियों ने सांसद का किया स्वागत

संयुक्त कर्मचारी समिति के पदाधिकारियों ने सांसद का किया स्वागत

कानपुर संयुक्त संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर का एक शिष्ठ प्रतिनिधिमंडल अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले के निवास पर माला, फूल, पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया । सांसद ने निजीकरण टेंडर को निरस्त करने के लिए आयुक्त कानपुर मंडल से बात कर पत्र लिखकर भेजा कि उक्त टेंडर को निरस्त कर नगर निगम सदन में पास कराए और शासन से अनुमति लेकर “जी— पोर्टल” से टेंडर कराकर मानवबल आपूर्ति के माध्यम से कार्य कराए पत्र की एक कॉपी मुख्यमंत्री जी को भी भेजा था जिससे कर्मचारियों के आंदोलन को बहुत बल मिला था।

तो कर्मचारी नेताओं ने काफी संख्या में जाकर खूब दिल खोलकर स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाया इस मौके पर पार्षद पप्पू पांडेय भी पहले से उपस्थित थे नेताओं ने उनका भी स्वागत किया। सांसद जी ने कहा कि बाल्मीकि समाज का वोट बीजेपी को खूब मिलता है हम हर संघर्ष में आपके साथ है। स्वागत करने में मुख्य रूप से जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, धीरज गुप्ता, कमरुद्दीन, अजीत बाघमार, नीलू निगम, उस्मान अली शाह, मुन्ना हजारिया, पिंटू चौधरी, देवीदीन भाऊ, अखिलेश सिंह, रामगोपाल चौधरी, मुकेश वाल्मीकि, संजय हजारिया, कलावती लोहिया,रमेश चंद शुक्ला, बृजलाल भारती, प्रदीप वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular