सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को नगरपालिका सिद्धार्थनगर के अवैद्यनाथ सभागार में नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या एवं जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा मौजूद रहे।
मनोनीत सभासद, श्रीमती पूनम मित्तल, राजेश जायसवाल, बबलू श्रीवास्तव, भानू सिसोदिया, महेश प्रसाद को उपजिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्या ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने सभी मनोनीत सभासदों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रहते हुए नए दायित्वों को देकर जनता के बीच सेवा करने का अवसर प्रदान करती है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2800 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सभासदों के रूप में देने का कार्य किए है। आज डबल इंजन की सरकार विकास की गाथा लिख रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच गिनाया उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है वही पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जो डीजल और पेट्रोल के दाम को बढ़ने नहीं दिया। इटवा में 30 बेड का नया अस्पताल बन कर तैयार है।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने सभी सभासदों का स्वागत करते हुए कहा कि अब आप सभी लोग मिल जुलकर नगर पालिका के विकास में अपना सहयोग प्रदान करे जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को नए दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही, महामंत्री फतेहबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पवन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी, सच्चिदानंद चौबे, मंडल अध्यक्ष सतीश रस्तोगी विक्की रस्तोगी प्रिंस पाल , जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल सहित सभी सभासद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





