जो बच्चें 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं उनका नाम आलेख प्रकाशन में अवश्य होना चाहिए- डीएम

0
302

इटावा। भारत निर्वाचन आयोग अहर्ता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया साथ ही उपस्थित छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत प्रस्तुत किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो बच्चें 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं उनका नाम आलेख प्रकाशन में अवश्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 को जो बच्चे 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा की मतदाता बनने के लिए भारत का नागरिक हो एवं 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हो साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है एवं इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन भी है सभी युवाओं को फॉर्म 6 भर कर सूची में नाम दर्ज अवश्य कराना चाहिए।उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र एवं आधार कार्ड दोनों आवश्यक हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जो बच्चे 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं उनको फार्म 6 उपलब्ध कराया गया। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह,तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह,संस्कृति पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here