HomeMarqueeनगर के प्रताप होटल में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की मासिक बैठक संपन्न

नगर के प्रताप होटल में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की मासिक बैठक संपन्न

संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर, पत्रकारों की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महराजगंज । सदर तहसील इकाई पत्रकार संगठन की मासिक बैठक शनिवार को महराजगंज नगर के गोरखपुर रोड स्थित प्रताप होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने की। इस दौरान संगठन को मजबूती देने और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

कोषाध्यक्ष मार्तण्ड गुप्ता ने क्लब में अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने और सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा। उपाध्यक्ष जाकिर अली ने सुझाव दिया कि सभी पदाधिकारियों से कुछ सहयोग राशि ली जाए, जो संगठनात्मक कार्यों व आपातकालीन स्थितियों में उपयोग की जाएगी। दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। मीडिया प्रभारी आदित्य वर्मा ने संगठन की सक्रियता बनाए रखने हेतु प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को नियमित बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया।

मंत्री अनिल यादव ने उसी दिन से सहयोग राशि संग्रह की शुरुआत करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकार किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और उनकी जगह सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस दौरान परमेश्वर गुप्ता,आदित्य वर्मा, अनिल यादव, मार्तण्ड गुप्ता, कमलेश प्रजापति,सुनील पाठक , अभिषेक सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे बैठक के अंत में अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular