Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurस्कूल चलो अभियान को प्रभारी मन्त्री नें हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

स्कूल चलो अभियान को प्रभारी मन्त्री नें हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

हमीरपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ आज दिनांक 01 अप्रैल, 2025 के ब्लाक संसाधन केन्द्र, कुछेछा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  रामकेश निषाद, प्रभारी मंत्री स्वतन्त्र प्रभार (जल शक्ति) उ०प्र०, डा० मनोज कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक,  राज्यमंत्री बाबूराग निषाद के प्रतिनिधि अशोक तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती पूजन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  घनश्याम मीना, जिलाधिकारी, हमीरपुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  चन्द्रशेखर शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी एवं  अलोक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, कुछेछा की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागतगीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा  विधायक सदर एवं जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए बैज अलंकरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आये हुए सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप
प्रज्जवलन एवं फूलमालाएं पहनाकर किया गया। तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बच्चियों द्वारा सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुती की गयी। सभी अतिथियों द्वारा  मुख्यमंत्री योगी जी के लाइव प्रसारण को देखा और सुना गया। इस दौरान माननीयों एवं अधिकारियों द्वारा कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गयी। साथ ही कक्षा 1 के 10 नवप्रवेशी बच्चों को फूलमाला पहनाकर, तिलक लगाकर बैग और लंच बॉक्स देकर स्कूल में प्रवेश कराया गया।
माननीयों एवं अधिकारियों द्वारा उ०प्रा०वि० टिकरौली के शिक्षक अरुण भदौरिया द्वारा लिखित गणितीय खेल व गतिविधियां पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके बाद प्रा० वि० कुछेछा में नवनिर्मित विद्यालय भवन का  मंत्री द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2047 में हमे विकसित राष्ट्र बनना है तो हमें साक्षरता दर को बढ़ाना होगा जिसके लिए हम सबको प्रयास कर साक्षरता स्तर को 100 प्रतिशत तक ले जाना होगा। सदर विधायक डा० मनोज प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा वह वट वृक्ष है जिसकी छाया में हम पुष्पित एवं पल्लवित होते हैं। जिलाधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राथमिक शिक्षा नैतिक गुणों के साथ समावेशित करते हुए सर्वांगीण विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। उसके लिए हमें सत्त प्रयास करना होगा।
जिले के सभी विद्यालयों में आज से एक साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुस्तक वितरण, स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग अभियान के लिए जनपद, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयेजन के लिए सभी की ड्यूटी लगाई है।
कार्यक्रम में नगर खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम, खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर प्रभाकर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सरीला आशीष चौहान, जिला व्यायाम शिक्षक रावेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक (सामु०) हेमन्त मिश्रा, जिला समन्वयक (प्र०) आलोक त्रिपाठी, जिला समन्वयक (बा०) अमन्त सिंह, अखिलेश शुक्ला, अरुण भदौरिया, अभिषेक त्रिपाठी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। रैली के बाद सभी बच्चों को स्वाल्याहार और पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा० ज्ञानेन्द्र द्विवेदी एवं  मंजीता अहिरवार ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular