HomeNational'राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग का अभूतपूर्व योगदान', शिक्षा से लेकर रोजगार...

‘राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग का अभूतपूर्व योगदान’, शिक्षा से लेकर रोजगार पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में राजग सरकार ने आम नागरिकों, विशेषकर मध्यम वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों में राजग सरकार का ध्यान आम नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने पर रहा है। सरकार ने अवसरों तक आसान पहुंच, बेहतर बुनियादी ढांचे, उन्नत सार्वजनिक सेवाओं, किफायती स्वास्थ्य सेवा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष काम किया है।

अपनी सरकार को ‘मध्यम वर्ग की सरकार’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि देश के निर्माण में मध्यम वर्ग का अभूतपूर्व योगदान है और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार के लिए सौभाग्य की बात है।

मध्यम वर्ग के जीवन स्तर में सुधार

इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल क्रांति में अभूतपूर्व प्रगति केंद्र सरकार के नागरिकों की भागीदारी वाले प्रमुख प्लेटफार्म ‘मायगोव इंडिया’ के अनुसार, पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में मध्यम वर्ग के रहन-सहन के स्तर में बड़ा उछाल आया है।

देश में इंटरनेट पैठ अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है, जिसके तहत 103 करोड़ से अधिक कनेक्शन सक्रिय हैं। डेटा की कम कीमतों ने शिक्षा, डिजिटल भुगतान और रोजगार के अवसरों को बेहद सुलभ बना दिया है।

सुगम रेल और शहरी यातायात

यातायात के क्षेत्र में ‘वंदे भारत’ सेवाओं के विस्तार से रेल यात्रा तेज और आरामदायक हुई है। अब तक 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो चुकी हैं, जिनसे नौ करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं।

इसके अलावा, शहरों में तेजी से फैले मेट्रो नेटवर्क ने ट्रैफिक जाम को कम कर कामकाजी पेशेवरों और छात्रों के लिए आवागमन आसान बनाया है। साथ ही, बेहतर राजमार्गों और सुव्यवस्थित टोल प्रणालियों से देश की लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस और इंटरसिटी यात्रा में बड़ा सुधार हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular