Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaकांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक संपन्न

कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक संपन्न

 कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है: डॉ निर्मल खत्री
अयोध्या । कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव तथा जिले के चुनाव अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने कहा मौजूदा परिस्थितियों में संगठन का मजबूत होना पार्टी हित के लिए बहुत आवश्यक है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है ,चुनाव से मजबूत कार्यकर्ता निकलकर सामने आते हैं।
सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव फैजाबाद जिले के चुनाव अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा संगठनात्मक चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगे। कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है तथा कांग्रेस पार्टी का संविधान भारत के लोकतंत्र का हिमायती है ।पार्टी के चुनाव में यह प्रयास रहेगा जो कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोकप्रिय  होगा तथा पार्टी के हित के लिए संघर्ष सील रहता होगा उसी कार्यकर्ता को चुनाव के आधार पर चयनित करने का प्रयास किया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने कहा फैजाबाद जिले में कांग्रेसका  मजबूत संगठन है, पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जिले के प्रत्येक गांव में मिल जाएंगे आज समय है इन कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाकर इन्हें सक्रिय किया जाए।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने आए हुए अतिथि का तथा बैठक में उपस्थित सभी पीसीसी और एआईसीसी सदस्यों का सम्मान करते हुए कहा फैजाबाद जिले के सर्वमान्य नेता डॉ निर्मल खत्री है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उग्रसेन मिश्रा पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला ,मुनीर अहमद, अशोक कुमार सिंह, महेश वर्मा ,करीब करनी , भगवान बहादुर शुक्ला उपेंद्र कुमार सिंह लल्लू तथा शरद शुक्ला,  शैलेश शुक्ला,राम अभिलाष पांडे, राम बहादुर सिंह ,उमेश उपाध्याय, अशोक कनौजिया, आशुतोष शांडिल्य, राम अवध, अजमल खलील, अशोक राय, राकेश बंसल, दयावती कोरी, अवधेश तिवारी,प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ राजकुमार मौर्य ,रामेंद्र त्रिपाठी ,भीम शुक्ला  गंगाराम यादव ,बृजेश रावत ,विजय पांडे ,राजदेव वर्मा, डीएन वर्मा ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी, महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु ,इंद्रदेव पांडे, आशीष गुप्ता, सेवादल जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular