Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeझांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना...

झांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना – तेजप्रताप सिंह

रामनवमी के दिन हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली भव्य झांकी

चन्दौली । रामनवमी पर्व पर डीडीयू नगर में भगवान राम की शुक्रवार की देर शाम भव्य झांकी निकाली गई। बाजार में जय श्रीराम के नारे गूंजे। झांकी का शुभारंभ जीटी रोड स्थित सुभाष पार्क शनि मंदिर से रविनगर, पटेल नगर, न्यूमहाल और कसाव महाल जीटी रोड स्थित काली मंदिर होते हुए सुभाष पार्क पर समाप्त हुआ । लोगों ने राम, लक्ष्मण,सीता, हनुमान की झांकी का पुष्प वर्षा करते हुए भगवान राम के जयघोष के साथ स्वागत किया गया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री तेज प्रताप सिंह उर्फ लकरु सिंह ने कहा कि झांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है।

रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर भी है । रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है। जुलूस में अंकित गुप्ता, गुड्डू पटेल, करन सिंह, गुड्डू सिंह, रंजीत निगम, प्रवीण सिंह, रंधा सिंह, सोनू सिंह, अजय राय , उमेश, शेरू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular