Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeItawaसरकार ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार प्रदान...

सरकार ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार प्रदान कर रही है- सरिता भदौरिया

इटावा। मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में एनआरएलएम योजनान्तर्गत गठित समूह की महिलाओं को आजीविका सम्बर्द्धन के लिए प्रोत्साहित करने एवं महिलाओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों के विपणन एवं विक्रय हेतु केन्द्रीय पंचायत उद्योग,मनोहर कालोनी में”पंचनद प्रेरणा स्टोर”के नाम से दुकानों की स्थापना करायी गयी,जिसका शुभारम्भ शुक्रवार को मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया विधायक सदर द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि शुभ्रान्त कुमार शुक्ल जिलाधिकारी द्वारा इस कार्य की सराहना की।

विधायक सदर ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार प्रदान कर रही है।शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैनर तले महिलाएं स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है।जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों को देखा तथा महिलाओं को गुणवत्तायुक्त सामग्री के विक्रय करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त विकास खण्डों में ऐसे ही पंचनद प्रेरणा स्टोर खोले जाने के निर्देश दिये गये।उन्होंने कहा कि अभिनव प्रयोग के अन्तर्गत जनपद में स्वयं सहायता समूह द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों को “पंचनद” ब्रांड नाम दिया गया,जिससे उत्पादों को जाना व पहचाना जायेगा तथा जनपद को प्रदेश में विशिष्ट पहचान मिलेगी।

“पंचनद प्रेरणा स्टोर”ब्रांड के बैनर तले आत्मनिर्भर स्वयं सहायता समूह एवं मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह बढ़पुरा, जय माता दी समूह सैफई,अवन्तीबाई स्वयं सहायता समूह बसरेहर दुकानों का संचालन करेंगी,जिसमें श्रीमती अंशू द्वारा जन सेवा केन्द्र,श्रीमती अनीता द्वारा टॉयज एण्ड गिफ्ट शॉप,श्रीमती संगीता द्वारा मिलेट्स(मोटा अनाज)के उत्त्पाद तथा श्रीमती सुरीति द्वारा बेकरी से सम्बन्धित स्व-निर्मित उत्पादों का विपणन एवं विक्रय किया जायेगा।

इस अवसर पर विनय कुमार उपायुक्त(स्वतःरोजगार),बनवारी सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी,श्रीमती नीलम यादव जिला सूचना अधिकारी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी,सूर्य नारायण पाण्डेय,दीपेन्द्र सिंह तोमर,संतोष कुशवाहा,विप्लव भूषण जिला मिशन प्रबन्धक,सौरभ पाण्डेय,रिंकू बाबू,कमलेश कुमार,धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,दशरथ सिंह,बृजेन्द्र राजपूत, शशि कुमार,श्रीमती शशिलता,श्रीमती रीनू,श्रीमती ज्योति,श्रीमती प्रासू गौतम, ब्लाक मिशन प्रबन्धक,वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार श्रीवास्तव,अनुराग जैन एवं आमिर अलीम एवं समूह की महिलायें आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular