Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeफतेहपुर में फिर शुरू हुआ ओवरलोडिंग का खेल, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

फतेहपुर में फिर शुरू हुआ ओवरलोडिंग का खेल, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

रात के अंधेरे में सड़कों पर दौड़ रहे सैकड़ों ओवरलोड वाहन

एसटीएफ की कार्रवाई के बाद भी नहीं थमा अवैध ओवरलोडिंग का सिलसिला

एंट्री और लोकेशन बाजों का सिंडिकेट फिर हुआ सक्रिय

फतेहपुर। जनपद में एक बार फिर ओवरलोडिंग का खेल तेज होता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले एसटीएफ की कार्रवाई के बाद जिले में ओवरलोड वाहनों पर सख्ती देखने को मिली थी, लेकिन अब हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौटते दिखाई दे रहे हैं। रात के अंधेरे में सड़कों पर सैकड़ों ओवरलोड वाहन फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं, जिससे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो जिले में ओवरलोड वाहनों की एंट्री का खेल फिर से शुरू हो गया है और लोकेशन बाजों का सिंडिकेट भी सक्रिय हो गया है।

बताया जा रहा है कि अवैध गतिविधियों के इस नेटवर्क में जिंदपुर टोल से जुड़ा एक कर्मचारी भी शामिल है, जो ओवरलोड वाहनों को सहयोग देने के साथ-साथ अवैध वसूली में भी भूमिका निभा रहा है। दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों के सामने भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पॉइंट से लगातार हो रही ओवरलोडिंग को रोकने में खनिज विभाग नाकाम साबित हो रहा है। ओती खंड-4 में पहले अवैध खनन के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है।

ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अधिक मुनाफे के लालच में व्यापारी अंडरलोड गाड़ियों को लेने से बच रहे हैं, जिससे नियमों का पालन करने वाले वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल जिम्मेदार अधिकारी पॉइंट पर प्रभावी कार्रवाई करने में असफल नजर आ रहे हैं। नतीजतन सड़कों पर खुलेआम ओवरलोड वाहनों का संचालन जारी है, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular