पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती फिल्म “चिरइयो न बोले ” का प्रीमियर शो लखनऊ के सुदर्शन टाॅकीज़ में हुआ –

0
308
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती फिल्म “चिरइयो न बोले ” का प्रीमियर शो लखनऊ के सुदर्शन टाॅकीज़ में हुआ –
आज लखनऊ के चारबाग स्थित सुदर्शन टाॅकीज़ में अच्छी खासी चहल-पहल देखकर लोगों के आश्चर्य का ठिकाना न रहा ।
मौका था निर्देशक प्रभात वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म “चिरइयो न बोले ” के प्रीमियर शो का । कोरोना के कहर के चलते एक लम्बे अरसे के बाद आज सिनेमा प्रेमियों के लिए आज यह पहला मौका था जब पण्डित विजय लक्ष्मी मिश्रा,  भोजपुरी कवि एवं पर्यावरण संरक्षक कृष्णानंद राय, निर्देशक प्रभात वर्मा,  फिल्म में गीतों को स्वर देने वाली पूर्व जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव के संग लखनऊ के जाने माने साहित्यकार पण्डित बेअदब लखनवी ने इस फिल्म में अपने अभिनय की छटा बिखेरने वाले फिल्मी कलाकारों के संग शो का आनंद लिया ।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती इस फिल्म को अब दर्शकगण प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से लखनऊ के चारबाग स्थित सुदर्शन टाॅकीज़ में देख सकते हैं । सभी ने फिल्म की सफलता के लिए फिल्म निर्देशक व कलाकारों को बुके प्रदान कर शुभकामनाएं और बधाई दी ।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here