Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeLucknow72वंे प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों को...

72वंे प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों को रोका गया,

पी0आर0डी0 जवान श्री रामनरेष एवं अतर पाल सिंह की गिरफ्तारी की निन्दा-षमषेर अहमद, प्रदेष अध्यक्ष
लखनऊ, आज दिनांक 11 दिसम्बर, 2020 को 2 दिवसीय राज्य स्तरीय 72वें प्रान्तीय रक्षक दल (पी0आर0डी0) का स्थापना दिवस समारोह युवा कल्याण विभाग एवं प्रान्तीय रक्षक दल मुख्यालय पर मनाया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश से पी0आर0डी0 जवान सैकड़ों की संख्या में उक्त स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होने हेतु युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल मुख्यालय पर आए जिन्हें समारोह में जाने से रोका गया, यही नहीं हमारे पी0आर0डी0 जवान श्री रामनरेश एवं अतर पाल सिंह की गिरफ्तारी भी की गयी। प्रान्तीय रक्षक दल अवैतनिक कर्मचारी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर अहमद ने पी0आर0डी0 जवानों की गिरफ्तारी की घोर निन्दा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शमशेर अहमद ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने हद तो तब कर दी कि प्रान्तीय रक्षक दल अवैतनिक कर्मचारी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर अहमद ने खुशी में स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई देने हेतु फ्लैक्सीपूर्ण बैनर मुख्यालय के बाहर लगाये थे जिसे जबरदस्ती उतार कर गायब कर दिया गया जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शमशेर अहमद ने बताया कि मुझे भी दूरभाष पर मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा मुख्यालय छोड़ देने की धमकी दी गयी। पी0आर0डी0 जवानों की गिरफ्तारी एवं धमकी दिया जाना विभागीय अधिकारियों के इशारे पर किया जा रहा है। प्रान्तीय रक्षक दल का स्थापना दिवस समारोह है और प्रान्तीय रक्षक दल पी0आर0डी0 जवान सम्मिलित नहीं हो सकता ऐसा किया जाना पी0आर0डी0 जवानों को अपमानित एवं बेइज्जत किया जाना है।
श्री शमशेर अहमद प्रदेश अध्यक्ष प्रान्तीय रक्षक दल अवैतनिक कर्मचारी कल्याण समिति ने बताया कि 72वें प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित न होने देने से नाराज पी0आर0डी0 जवानों ने लोक निर्माण विभाग स्थित महासंघ कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया तथा पी0आर0डी0 जवानों की गिरफ्तारी की निन्दा की गयी। श्री शमशेर अहमद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पी0आर0डी0 जवानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गिरफ्तारी को लेकर पी0आर0डी0 जवानों में आक्रोश व असंतोष व्याप्त है जो किसी भी समय आन्दोलन का रूप ले सकता है। शमशेर अहमद ने कहा कि गिरफ्तारी एवं धमकी देना विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular