Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhविस्तारित योजना से सड़क-नाली निर्माण को मिलेगी रफ्तार

विस्तारित योजना से सड़क-नाली निर्माण को मिलेगी रफ्तार

अलीगढ़: शहर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देवसैनी क्षेत्र के गोकुलेश पुरम में सड़क एवं नाली निर्माण का दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले जहां लगभग 30 मीटर लंबाई में कार्य प्रस्तावित था, वहीं अब क्षेत्रीय आवश्यकता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 55 मीटर कर दिया गया है।

नगर निगम निर्माण विभाग के अनुसार, प्रारंभिक चरण में 30 मीटर लंबाई में नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए लगभग 3.70 लाख रुपए का आगणन तैयार किया गया था। लेकिन स्थानीय स्थिति, जल निकासी की समस्या और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अब विस्तारित योजना के तहत 55 मीटर लंबाई में नाली व सड़क निर्माण के लिए संशोधित आगणन करीब 7.12 लाख रुपए का तैयार किया गया है।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि विस्तारित कार्य से क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा और आवागमन भी सुगम होगा। प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिलाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नगर निगम द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए, जिससे आमजन को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रस्तावित विस्तार का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक पहल बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular