Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeआशीष निषाद के मैदान मे आने से चुनाव हुआ रोचक ~

आशीष निषाद के मैदान मे आने से चुनाव हुआ रोचक ~

 

अवधनामा संवाददाता

आशीष निषाद की दादी लडेगी क्षेत्र पंचायत वार्ड 12 से
बाँदा , जसपुरा क्षेत्र वार्ड 12 से रिक्त हुयी क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट पर चुनाव मे आशीष निषाद के आने से क्षेत्रीय राजनीती मे गर्माहट आ गयी है , पूर्व मे इस सीट पर भाजपा से श्वेता सिंह थी , उनकी संदिग्ध मौत के बाद इस सीट पर उप मतदान होना है ।
चुनाव का मुख्य मुद्दा ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र का विकास, गाॅव में शहर जैसी सुवधिायें, पक्के स्कूल, पक्की सड़के, पक्के आवास, सभी के घरों विद्युत कनेक्शन, पीने का पानी आदि की ज्यादा से ज्यादा सुविधायें उपलब्ध कराने का मेरा भरसक प्रयास होगा। उक्त विचार जसपुरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड रहे समाज सेवी बडा गाॅव निवासी आशीष निषाद ने एक भेंट के दौरान व्यक्त किया।
आशीष निषाद ने कहा कि मेरी दादी चन्दी देवी, जिनका चुनाव चिन्ह कुल्हाडी है, जो जसपुरा क्षेत्र वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य के पद हेतु चुनाव लड रही हैं। जसपुरा क्षेत्र के गाॅव में अधिक से अधिक विकास कराने का मेरा प्रयास रहेगा। यदि मेरे क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह एवं कृपा पूर्ण आर्शीवाद मुझे प्राप्त हुआ और जीत हासिल करवायी तो क्षेत्र के प्रत्येक घर, मोहल्ला एवं क्षेत्र का समुचित विकास कराकर शहर जैसी सुविधायें उपलब्ध करवायी जायेंगी। मेरा कृमांक नं0-5 एवं चुनाव चिन्ह कुल्हाडी है, जिसमें आप सभी को मोहर लगाकर मुझे विजयी बनाना है। जीत के बाद क्षेत्र का विकास करना मेरी जिम्मेदारी होगी। इसी विश्वास के साथ आप अपना आर्शीवाद देकर मुझे जीत हासिल कराने में सहयोग प्रदान करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular