HomeSliderECB ने अचानक बदल दी टी20 मैचों की टाइमिंग, अब कितने बजे...

ECB ने अचानक बदल दी टी20 मैचों की टाइमिंग, अब कितने बजे से शुरू होंगे भारत-इंग्लैंड के मुकाबले?

भारतीय टीम को जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैचों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है।

भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच सीमित ओवर प्रारूप की सीरीज खेली जानी है। सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। इंग्लिश बोर्ड ने मैचों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। ये फैसला भारतीय दर्शकों को देखते हुए लिया गया है। टीम इंडिया का आने वाले समय में कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।

टीम इंडिया ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में जीत हासिल की। इसके बाद अब भारतीय टीम को आयरलैंड का दौरा करना है। आयरिश टीम के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद मेन इन ब्लू इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। अब टी20 सीरीज को लेकर इंग्लैंड बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने मैच की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है।

मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव

1 जुलाई से शुरू होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज के मैच अब एक घंटे पहले शुरू होंगे। पहले इस सीरीज के पांच मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से होने थे, लेकिन भारत में दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैचों का समय भारत में रात 10 बजे से कर दिया है।

सीरीज के लिए नए समय के तय होने का मतलब है कि ब्रिटेन के समयानुसार अब यह मैच वहां फ्लडलाइट्स जलने से पहले ही समाप्त हो जाएंगे, यानि इनके लिए फ्लडलाइट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है।

वनडे सीरीज भी खेला जाएगी

पांच टी-20 मैचों के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड में तीन वनडे मुकाबले भी खेलेगी। मैचों के समय बदलने से पहले स्काई स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत) से बात की गई। आमतौर पर इंग्लैंड में टी-20 मुकाबले शाम साढ़े छह बजे (स्थानीय समय) से खेले जाते हैं लेकिन भारत के मुकाबलों की वजह से इन्हें जल्दी कराया जा रहा है।

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular