HomeMarqueeजिनके बलिदान से मिली आजादी,उन शहीदों के सपनों का भारत बना रही...

जिनके बलिदान से मिली आजादी,उन शहीदों के सपनों का भारत बना रही डबल इंजन की सरकार

पी एम मोदी ने दुनिया में लहराया भारत की सैन्य ताकत का परचम, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा -राजेश अग्रहरि

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की संग्रामपुर इकाई की ओर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहीदों को शत् शत् नमन करते हुए भारतीय सेना की शौर्य गाथाओं का गुणगान किया।

जिला पंचायत राजेश अग्रहरि और भाजपा के वरिष्ठ नेता काशी तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के सीमा पर तैनात सैनिकों की वीरता और साहस का गुणगान किया और जनसामान्य को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए एकजुटता के संदेश दिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान की जिंदगी दे रहे हैं। भारत हमेशा शहीदों का ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार शहीदों के सपनों का भारत बनाने के कृत संकल्प है।

भारतीय सेना की आपरेशन सिंदूर कार्रवाई ने आतंकवाद को संरक्षण देने वाले और आतंकी संगठनों को प्रश्रय देने वाले दुनिया के सभी देशों को खुली चुनौती पेश है।पी एम नरेंद्र मोदी ने विश्व गुरु की भारत की छवि को मजबूत किया है, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश अब भारत की तरफ तिरछी नजरों से देखने की हिम्मत नहीं कर पा रहे।

तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू के प्रतिनिधि के तौर पर विजय पाल उपाध्याय शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोकुलेश त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्र केश यादव, वरिष्ठ राजेश शुक्ला,भाजपा नेता विन्ध्येश्वरी दूबे, प्रधान संघ संग्रामपुर के अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना,भवसिंहपुर के प्रधान रज्जू उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह चौहान,शरद मिश्र,अनुज सिंह , करुणेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular