Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने शोहरतगढ़ के शिवबाबा मंदिर व गड़ाकुल पोखरा घाटों का किया...

जिलाधिकारी ने शोहरतगढ़ के शिवबाबा मंदिर व गड़ाकुल पोखरा घाटों का किया निरीक्षण

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व को लेकर शोहरतगढ़ नगर पंचायत में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने शोहरतगढ़ के शिवबाबा मंदिर तालाब एवं गड़ाकुल पोखरा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पानी की स्वच्छता, बैरिकेडिंग व सुरक्षा प्रबंधों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

डीएम ने कहा कि “छठ महापर्व आस्था और लोकभावना का पर्व है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।” उन्होंने घाटों पर मिट्टीकरण, रास्तों के समतलीकरण और पानी के स्तर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्य तुरंत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नगर पंचायत प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से सफाई, अनुशासन और सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और गरिमामयी तरीके से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, नंदलाल वर्मा, राजू बाबा, विक्रांत सिंह, महेश गुप्ता, बबलू गौड़, शिवपूजन वर्मा, महावीर वर्मा, राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह तथा इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular