हरदोई कलेक्टेªट परिसर में नव निर्मित मंदिर में आज जिलाधिकारी अनुनय झा को पुरोहितों ने मंत्रों उच्चारण के साथ राम, सीता, लक्ष्मण जी की मूर्ति एवं शिवलिंग की विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी आदि अधिकारियों के साथ आहूत विशाल भण्डारे में आये हुए संतो, कलेक्टेªट के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस व होमगार्ड जवानों आदि को पूड़ी, सब्जी एवं मिष्ठान आदि का वितरण किया। इस अवसर मा0 जिला जज रीता कौशिक, एसीजेएम काव्या सिंह, अतिरिक्त मजिस्टेªट अरूणिमा श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।





