Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeइजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों...

इजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने जताई चिंता

सुल्तानपुर घोष के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई, सांसद से मिलने की तैयारी

फतेहपुर। इजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से संकठन घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी होती है।

इस विषय में स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश या कीचड़ के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों में भी लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ती है। इस सड़क से आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है, इसलिए लंबे समय से इसके निर्माण की मांग उठती रही है। साथ ही बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक ऊषा मौर्य इस सड़क के मुद्दे को विधानसभा से लेकर जिला स्तरीय बैठकों में कई बार उठा चुकी हैं।

इसके अलावा सड़क निर्माण के लिए विभागीय मंत्री, संबंधित विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी कई बार पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इसी विषय को लेकर ग्राम सभा सुल्तानपुर घोष के निवासियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने बैठक कर चिंता व्यक्त की और समस्या के समाधान के लिए चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही सांसद नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी जाएगी।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता मोहम्मद शहजादे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भावी प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद ज़फ़र, पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद पाल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जैनुल आब्दीन उर्फ मुन्ना मीर, पत्रकार शीबू खान, भावी प्रधान प्रत्याशी जुनेद हक़, सपा नेता कमलेश मौर्या सहित कई लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की। इस चिंतन बैठक में पिंटू शुक्ला, मोहम्मद शहरोज, शहाबुद्दीन अंसारी, नईमुद्दीन (अहमदपुर), राजदीप पाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular