सिरमौर बुद्ध विहार की मासिक बैठक में विहार के विकास के लिए समाज और सरकार से सहयोग की अपील की गई
रविवार को सिरमौर बुद्ध विहार सोइया की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद समाज और सरकार से विहार के विकास में आर्थिक सहयोग की अपील की गई,साथ ही बुद्ध विहार के संचालन के लिए पुराने बैंक एकाउंट को बंद कर नये संयुक्त खाते का निर्णय लिया गया। ध्वनि मत से पारित प्रस्ताव में कमेटी ने राम चन्द्र सरस को अध्यक्ष और डॉ नन्हे लाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है और एक सप्ताह के भीतर नया खाता खोलने का निर्देश दिया है।
बुद्ध विहार की मासिक बैठक में निवर्तमान कोषाध्यक्ष और वर्तमान में चीवर धारण कर चुके राम टहल बौद्ध की जानबूझकर अनुपस्थिति पर कमेटी के सदस्यों ने खेद जताया।
बौद्ध तीर्थ स्थलों की भविष्य की यात्रा के लिए पांच सदस्यीय एक यात्रा समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया है।
भंते धम्मदीप की अध्यक्षता में हुई बैठक में भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष भंते जी के देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए कमेटी के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सचिव राम फल फौजी ने कहा कि वर्षा वास कार्यक्रम और धम्म यात्रा के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण के साथ जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में प्रबंधक भंते प्रज्ञा मित्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती, लेखापरीक्षक राम चन्द्र, बौद्धाचार्य वैरागी राम,चौधरी बेंचूलाल राजेश अकेला, श्याम लाल, रामदेव भजनी, बृजेश कुमार, ललित कुमार,कुल रोशन एडवोकेट, छोटे लाल, मोती लाल, लालजी, नीरज कुमार, वीरेंद्र, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।





