HomeSliderबेड पर पड़ी महिला की लाश, कमरे में घुसते ही पति के...

बेड पर पड़ी महिला की लाश, कमरे में घुसते ही पति के पैरों तले खिसक गई जमीन; जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक फैक्ट्री एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान सीतापुर जिले की गेंदाराज (33) के रूप में हुई है। गुरुवार रात को वह कमरे में सोने गई थी लेकिन सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आई। जब पति ने अंदर जाकर देखा तो वह बेड पर मृत पड़ी थी।

गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में कादराबाद स्थित पूजन सामग्री फैक्ट्री परिसर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

गेंदाराज के रूप में हुई महिला की पहचान

बताया गया कि महिला का शव फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में शुक्रवार को शव मिला। महिला की पहचान सीतापुर जिले की गेंदाराज (33) के रूप में हुई है। वे अपने पति अमरनाथ के साथ रहती थी। गेंदाराज सामग्री फैक्ट्री में काम करती थी।

शव पर चोट का कोई निशान नहीं

वे बृहस्पतिवार रात को कमरे में सोने गई थी। सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आई। पति अंदर गए तो महिला का शव बेड पर पड़ा था। शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular