केन्द्रीय मंत्री नितिन गडगरी ने सांसद को पत्र लिखकर दी जानकारी
जिला मुख्यालय गौरीगंज में रिंग रोड के निर्माण की सांसद किशोरी लाल शर्मा की मांग को केन्द्र सरकार के सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद किशोरी लाल शर्मा को पत्र लिखकर स्वयं इसकी जानकारी दी है।
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने 22मई2025को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडगरी को पत्र लिखकर गौरीगंज में रिंग रोड के निर्माण की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग -128-टांडा , सुल्तानपुर, अमेठी रायबरेली खंड के चार लेन निर्माण हेतु डी पी आर कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है।
विस्तृत डी पी आर के निष्कर्षों के आधार पर मुख्यालय गौरीगंज में बाईपास/रिंगरोड के निर्माण के प्रस्ताव पर यथोचित विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि सांसद किशोरी लाल अमेठी संसदीय क्षेत्र में सड़क, यातायात, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बन्धी जनता की जरुरतों को पूरा करने के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं और समय समय पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को जनसमस्याओं के हल और ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पत्र लिखते रहे हैं।
उनकी कई मांगों को सरकार ने पूरा भी कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गौरीगंज में रिंग रोड के निर्माण से रोड जाम की समस्या दूर होगी और जिला मुख्यालय पर यातायात सुगम हो जाएगा।





