उरई (जालौन)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी खंडों के ग्रामों एवं नगरों की बस्तियों में संघ स्वयंसेवक घर-घर संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम उसरगाव, छौक,जोल्हूपुर आयोजित संपर्क कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यवाह श्री गौतम त्रिपाठी जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष 2025 में अपने 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस एक शताब्दी की यात्रा में संघ ने स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन के समय राहत कार्य, विभिन्न आपदाओं में सेवा, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन सहित हर राष्ट्रीय संकट में समाज और राष्ट्र के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि 1925 में प्रारंभ हुई संघ की यात्रा निरंतर संघर्ष और सेवा के माध्यम से आज समाज में व्यापक स्वीकार्यता का स्वरूप ले चुकी है। संघ की शाखाओं के माध्यम से स्वयंसेवक शारीरिक, मानसिक एवं वैचारिक रूप से सशक्त बनते हैँ।समाज में राष्ट्रीय चेतना को भेदभाव को मिटाकर “हम सब एक हैं” की भावना।
स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारत माता का चित्र एवं संघ साहित्य भेंट कर रहे हैं तथा परिवारों के साथ बैठकर नैतिक कर्तव्यों, पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर संवाद कर रहे हैं, ताकि राष्ट्र पुनः परमवैभव की दिशा में अग्रसर हो सके। इस अवसर पर सुधाकर चतुर्वेदी खण्ड कार्यवाह, विजय सिंह उसरगांव, उदेश तिवारी, बिट्टू तिवारी,आशीष चतुर्वेदी, जयशंकर द्विवेदी, पीयूष मिश्रा आर एस चंदेल,धीरेन्द्र तिवारी, पीयूष तिवारी जी, विपलेन्द्र सिंह आदि स्वयंसेवक साथ मे रहे।





