Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurशिक्षक कमलकिशोर को मिला भारत माता शिक्षक रत्न नेशनल अवॉर्ड

शिक्षक कमलकिशोर को मिला भारत माता शिक्षक रत्न नेशनल अवॉर्ड

हमीरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार और अटेवा के जिला महासचिव, वर्तमान में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरारा में भाषा शिक्षक के पद पर कार्यरत कमलकिशोर (कमल) को भारत माता शिक्षक रत्न नेशनल अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत माता अभिनंदन संस्था, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) द्वारा प्रदान किया गया।

कमलकिशोर को यह सम्मान मिलने पर जनपदवासियों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बताते चलें कि कमलकिशोर की रचना “मन श्री कुंडलियां” के लिए उन्हें पूर्व में इसराजी देवी साहित्य सम्मान 2023 मिल चुका है। साथ ही उन्हें दोहा पाठशाला मंच द्वारा “दोहा सम्राट” की उपाधि से भी विभूषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular