हाथ की चौथी और पांचवी उंगली में भी नजर आते हैं High Cholesterol के लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

0
460

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी आम हो गई है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। एक शोध के अनुसार चौथी और पांचवीं उंगलियों पर ड्यूप्यूट्रेन कॉन्ट्रैक्चर नाम का लक्षण दिखाई दे सकता है। इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हाई कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या भी आम हाे गई है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा है, तो आपको दिल की बीमारी का खतरा हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल एक तरह की चर्बी यानी क‍ि लिपिड होती है, जो शरीर के कई जरूरी कामों में मदद करती है। लेकिन जब खून में इसकी मात्रा ज्‍यादा हो जाती है, तो आपके ल‍िए ये खतरनाक है।

ये आर्टरीज जमा होकर उन्हें नुकसान पहुंचाता है और प्लाक बना देता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत आपकी उंगलियों में भी दिखाई दे सकता है। ऐसा हम नहीं बल्‍क‍ि ओपन एक्‍सेस गवर्नमेंट में पब्‍ल‍िश एक शोध बता रही है। वैज्ञान‍िकों के मुताब‍िक, हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर अक्सर कोई लक्षण साफ नजर नहीं आते हैं। ज्यादातर लोगों को तब पता चलता है जब उन्हें हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी जानलेवा कंडीशन का सामना करना पड़ता है।

ड्यूप्यूट्रेन कॉन्ट्रैक्चर है कारण

हालांकि, चौथी और पांचवीं उंगलियों पर एक कम जाना पहचाना लक्षण दिखाई देता है, जिसे ड्यूप्यूट्रेन कॉन्ट्रैक्चर (Dupuytren’s contracture) कहते हैं। ये ए‍क ऐसी समस्‍या है ज‍िसमें हथेली की नसें, जो चौथी और पांचवीं उंगली को सीधा करने का काम करती हैं, थोड़ी टाइट और छोटी हो जाती हैं। इस वजह से इन उंगलियों को पूरी तरह सीधा करना मुश्किल हो जाता है। धीरे-धीरे ये उंगलियां पूरी तरह से मुड़ जाती हैं।

ड्यूप्यूट्रेन कॉन्ट्रैक्चर अक्सर उन लोगों में देखा जाता है जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत हाई होता है। इसके अलावा ये धूम्रपान, शराब और डायबिटीज से भी जुड़ा है।

क्‍या है ये बीमारी?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताब‍िक, ड्यूप्यूट्रेन कॉन्ट्रैक्चर एक जेनेट‍िक समस्या है, जिसमें हथेली और उंगलियों के नीचे की स्‍क‍िन का ट‍िशू मोटा और टाइट हो जाता है। हथेली पर छोटे-छोटे उभार जैसे गांठें बनने लगते हैं। समय के साथ ये गांठें मोटी हो जाती हैं, जिससे उंगलियां इतनी ज्यादा मुड़ जाती हैं कि उन्हें सीधा करना नामुमकिन हो जाता है। अच्छी बात ताे ये है कि ये गांठें कैंसर का संकेत नहीं होतीं, बल्कि ये हाई कोलेस्ट्रॉल का ही लक्षण होती हैं।

क्‍या हैं इसके लक्षण

  • हथेली या चौथी-पांचवीं उंगली के नीचे छोटे-छोटे गांठ बनना
  • समय के साथ ये गांठें मोटी होकर नस जैसी दिखाई देने लगती हैं
  • उंगलियां इतनी सख्त और मुड़ी हो जाती हैं कि उन्हें सीधा करना मुश्किल हो जाता है
  • सूजन
  • जलन या दर्द
  • बहुत ज्यादा खुजली

कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें?

  • हेल्‍दी डाइट लें
  • फ‍िज‍िकल वर्कआउट करें
  • स्‍मोक करने से बचें
  • तनाव न लें
  • वजन कंट्रोल करें
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here