HomeMarqueeस्वनिधि महोत्सव का हुआ आयोजन

स्वनिधि महोत्सव का हुआ आयोजन

नगर पालिका परिषद में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “स्वनिधि महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने स्ट्रीट वेंडर्स को प्रमाण-पत्र एवं परिचय बोर्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर योजना के लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत उपलब्ध ऋण सुविधा, ब्याज सब्सिडी, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाली व्यवस्थाओं तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहिए और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular