मणिपुर हिंसा में विदेशी साजिश का शक! म्यांमार के संगठनों पर एनआईए का शिकंजा

0
46

नई दिल्ली। मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा के पीछे अब विदेशी संगठनों की भूमिका को लेकर जांच तेज हो गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में नए सिरे से जांच शुरू की है। जांच एजेंसी को आशंका है कि म्यांमार से जुड़े कुछ संगठन मणिपुर में अशांति फैलाने और हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भूमिका निभा सकते हैं।

एनआईए की नई एफआईआर के मुताबिक, म्यांमार में सक्रिय कुछ जातीय सशस्त्र संगठन भारत में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों तक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा अवैध और गुप्त माध्यमों से धन मुहैया कराने के आरोप भी सामने आए हैं।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू हुई जांच

यह मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है। जांच में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA), प्रीपाक (PREPAK) और प्रीपाक-प्रो (PREPAK-Pro) जैसे प्रतिबंधित संगठनों के साथ संभावित गठजोड़ की पड़ताल की जा रही है।

सुरक्षाबलों पर हमले और लक्षित हत्याओं की आशंका

एनआईए की एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इन संगठनों की साजिश का उद्देश्य आम नागरिकों की लक्षित हत्या करना, सुरक्षाबलों पर हमले करना और विभिन्न जातीय समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाकर हिंसा को भड़काना हो सकता है।

फिलहाल एजेंसी हथियारों की सप्लाई, आर्थिक मदद और सीमा पार सक्रिय नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विदेशी संगठनों और भारतीय उग्रवादी समूहों के बीच संबंधों की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here