अल-हुदा मॉडल स्कूल में 22 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक “माँ के नाम एक हरा पैगाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने की प्रेरणा देना था। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अल-हुदा मॉडल स्कूल के President डॉ. मोहम्मद असलम सिद्दीकी साहब, Founder डॉ. शकील साहब, Management Committee के सदस्य एडवोकेट शोएब उस्मानी साहब एवं अमीर खालिद साहब, श्री नाज़िश अता सर तथा Academic Head तमन्ना मैडम ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ माँ के नाम – हरियाली, खुशहाली और सुरक्षित भविष्य” के प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ।





