HomeUttar PradeshGorakhpurनवाचार, अनुसंधान व उद्यमिता की सोच विकसित करें विद्यार्थी : डॉ. सिन्हा

नवाचार, अनुसंधान व उद्यमिता की सोच विकसित करें विद्यार्थी : डॉ. सिन्हा

एमजीयूजी में उद्योगोन्मुखी करियर पर व्याख्यान का आयोजन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए जारी दीक्षारम्भ 2026 के अंतर्गत शनिवार को ‘उद्यमिता, नवाचार एवं उद्योगोन्मुखी करियर’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लखनऊ के ट्रेनिंग हेड डॉ.अमित सिन्हा ने जैवप्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैवरसायन तथा फॉरेंसिक विज्ञान के विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल फॉरेंसिक तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं करियर के अवसरों की जानकारी दी।

डॉ. सिन्हा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की सोच विकसित कर रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने की दिशा में भी आगे बढ़ें। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार ने की। उन्होंने कहा कि संकाय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगोन्मुखी कौशल, अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार दुबे, डॉ. एएन सिंह, धनंजय पांडेय, डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि शाही, डॉ. प्रेरणा सहित स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular