Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeमजदूर दिवस पर छात्र-छात्राओं व श्रमिकों का हुआ सम्मान।

मजदूर दिवस पर छात्र-छात्राओं व श्रमिकों का हुआ सम्मान।

गोण्डा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं एवं श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय सिसवा मनकापुर में अध्ययनरत एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को उनके योगदान के लिए सराहा गया।जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित कर मनरेगा श्रमिकों को फूल-माला, अंग वस्त्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।

खंड विकास अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण की सराहना की गई। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा श्रमिक ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। उनके निरंतर प्रयासों से सड़कों, तालाबों, जल संरक्षण सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास संभव हो रहा है। साथ ही श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनसे अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा अनुभव वर्मा, सहायक श्रमायुक्त मोहम्मद अब्बास, उपायुक्त उद्योग केंद्र श्री बाबूराम यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। यह आयोजन श्रमिकों के सम्मान एवं उनके मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular