Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या जाते समय स्वागत

सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या जाते समय स्वागत

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। कार्यकर्ताओं की चिंतनशीलता और उत्साह से ही पार्टी मजबूत होती है।
उक्त बातें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी ने बाराबंकी बाईपास चौपुला पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी के नेतृत्व में स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है आप सब लोग अपने अपने बूथ पर इसी उत्साह से लगातार मेहनत करते हुए बूथ को मजबूत करें। प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे आज बाराबंकी लखनऊ बाईपास पर अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का 51 किलो की माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, कामता प्रसाद यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव आदि तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular