Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ को स्मार्ट व सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आसिम...

लखनऊ को स्मार्ट व सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल ने मंडलायुक्त को सौंपा मांगपत्र”

लखनऊ: सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल ने राजधानी में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था, हेरिटेज क्षेत्रों में अतिक्रमण तथा अवैध स्टैंड की समस्या को लेकर लखनऊ मंडलायुक्त को एक मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में विशेष रूप से हुसैनाबाद, चौक, अमीनाबाद और नक्खास जैसे प्रमुख व भीड़भाड़ वाले बाजारों में अवैध पार्किंग, सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों तथा अव्यवस्थित अतिक्रमण से प्रभावित यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु व्यापारियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ एक समन्वित संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग की।

इस पर मंडलायुक्त ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों और बुद्धिजीवियों के सहयोग के बिना लखनऊ को वास्तविक रूप से स्मार्ट और व्यवस्थित बनाना संभव नहीं है तथा शीघ्र ही सभी संबंधित विभागों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष जी के साथ लखनऊ की पहचान कहे जाने वाले संरक्षक नवाब मसूद अब्दुल्ला, एडवोकेट मीसम नकवी, एडवोकेट शाहेंशाह, मिथलेश सिंह, मोहम्मद अली मदहोश, एडवोकेट मोहम्मद रियाज़, फहीम, अरशद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन यह है कि उपरोक्त समाचार अपने समाचार पत्र में फोटो सहित प्रकाशित करने की कृपा करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular