Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeजन आक्रोश रथ को प्रदेश सह प्रभारी व पूर्व राष्ट्रीय महिला मोर्चा...

जन आक्रोश रथ को प्रदेश सह प्रभारी व पूर्व राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

अवधनामा संवाददाता

 

जयपुर/अजमेर : प्रदेश सह प्रभारी व पूर्व राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया राहटकर ने शुक्रवार को अजमेर भाजपा कार्यालय से जन आक्रोश रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर एक विधानसभा में जाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में चल रहे कांग्रेस के कुशासन, महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार को देखते हुए आगामी चुनाव में राजस्थान में जनता परिवर्तन लाएगी।
शुक्रवार को जयपुर रोड स्थित अजमेर जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी और पूर्व राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया राहटकर पहुंची जहां उनका भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के बाद विजया राहटकर ने जनाक्रोश रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। मीडिया से बातचीत में विजया राहटकर ने कहां की राजस्थान बीजेपी की तरफ से जन आक्रोश यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयपुर में हरी झंडी देकर शुरू कर दिया है। यह यात्रा आने वाले 10 दिनों में हर विधानसभा में जाएगी और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
विजया राहटकर ने इस मौके पर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गहलोत सरकार नहीं गुंडाराज सरकार है। इस सरकार में कुशासन, महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ हर एक विधानसभा में शंकनाथ होगा। आने वाले 10 दिनों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर विधानसभा के हर गांव और क्षेत्र में जाकर लोगों के साथ बात करेंगे।
विजया राहटकर ने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार, कांग्रेस सरकार के कुशासन और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर लड़ी जा रही है। आगामी चुनाव में उन्हें विश्वास है कि राजस्थान में आम जनता परिवर्तन लाएगी। कांग्रेस की सरकार को महंगाई के मुद्दे को छोड़कर राजस्थान की जनता को उन्होंने क्या दिया उस पर बात करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में 7 हजार से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या हुई है। 27 हजार से ज्यादा रेप केस दर्ज हुए हैं। राजस्थान रेप के मामलों में देश में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर बात करनी है तो उन्हें प्रदेश के कुशासन पर बात करनी है।
विजया राहटकर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इस यात्रा से क्या लाभ हो रहा है वह खुद ही जाने। अगर वह देश की यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें यह भी देखना चाहिए कि हर प्रदेश में कितना विकास हो रहा है। विपक्ष पार्टी है वह ठीक है, लेकिन विपक्ष भी जो अच्छे काम होते हैं उसे साथ लेकर चलता है, ना कि विदेश में जाकर अपने देश की बदनामी करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular