Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeकर्मचारी समन्वय एवं संघर्ष समिति का किया गया गठन

कर्मचारी समन्वय एवं संघर्ष समिति का किया गया गठन

Staff Coordination and Conflict Committee was formed
अवधनामा संवाददाता
सिद्धार्थनगर। (Siddhartha Nagar) जिला संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत अलग-अलग संगठनों की संयुक्त रुप से कर्मचारी समन्वय एवं संघर्ष समिति का गठन किया गया। स्थाई, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के उत्थान, शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों के ऊपर मनमाने तरीके और भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, निश्चित रुप से यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। इसका विरोध के साथ ही परिवर्तन में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए समिति का गठन जरुरी है। डिप्लोमा फर्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री गोविंद प्रसाद ओझा ने कहा कि स्थायी, संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारी में मतभेद करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। सभी के समस्याओं को दूर करना समिति की नैतिक जिम्मेदारी होगी। डॉ. अनूप यादव, अशोक दूबे, अशोक मिश्रा, उमेश पांडेय, परमेश त्रिपाठी, शैलेष मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, अरुण कुमार त्रिपाठी, विनय भारती, जय प्रकाश चौधरी, भूपेंद्र विक्रम चौधरी ने भी संबोधित किया। बैठक में  अरुण मिश्रा, पीसी शुक्ल, राजेश चौधरी, लक्ष्मी कांत पांडेय, सलीम सिद्धीकी, किरन पांडेय, रागिनी तिवारी, विजय लक्ष्मी चौधरी, ऋषभ खन्ना, राघवेंद्र दूबे उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular