Friday, May 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhभजन संध्या के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री श्री रविशंकर जी...

भजन संध्या के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री श्री रविशंकर जी का जन्मदिन

आजमगढ़। आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रणेता एवं आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर जी का 70वां जन्मदिन चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। जिसकी शुरुआत से पहले ही आज प्रातः 7:30 बजे सुबह आर्ट ऑफ़ लिविंग की टीचर प्रीति रूंगटा व रविंद्र बरनवाल द्वारा और अधिक ऊर्जा का वातावरण बना रहे मेडीटेशन कराया गया जहां सभी लोगों ने ऊर्जा एवं आनंद का अनुभव किया।

रात्रि में गुरु पूजा एवं भजन का शुभारंभ प्रीति रुंगटा, अमित मिश्रा ,चंद्रभान गुप्ता, ओमप्रकाश, रवींद्रनाथ बरनवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि 170 देश में श्रीश्री रविशंकर जी से जुड़े लोग एक साथ ध्यान गुरु जी के साथ किया।

आश्रम से पधारे भजन गायक शुकुल जी व अंकुर वर्मा ने गणेश वंदना के साथ सतगुरु तुम्हारे प्यार में जीना सिखा दिया, तेरा मैं – मैं तेरा, दुनिया में आए हो रोशनी लाए हो, राधे राधे करके चले आएंगे बिहारी, तुम्हारे प्यार ने अच्छा इंसान बना दिया जैसे गीत गाकर सबको भक्तिमय में सराबोर कर रसमय बना दिया। तदोपरांत जन्मदिन का हैप्पी बर्थडे गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

तत्पश्चात उपस्थित लोगों एवं प्रीति रुंगटा द्वारा गुरु जी के जन्मदिन पर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया। कार्यक्रम समापन उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुनीत गुप्ता, सौरभ सेठ, इंदुभूषण अग्रवाल, आशीष गोयल, हरिशंकर, दीनू जायसवाल, अविनाश जालान, सुमित अग्रवाल, बद्री गुप्ता अमित मोदी ‘टिंकू’, प्रिया सिंह आदि भक्तगणों की गरिमामयी उपस्थित बनी रही l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular