HomeUttar PradeshLalitpurश्रीश्री ने ललितपुर के लालित्य में सुबोध के नाम का जड़ा नायाब...

श्रीश्री ने ललितपुर के लालित्य में सुबोध के नाम का जड़ा नायाब हीरा

ललितपुर। विश्व के 184 देशों में संचालित गैर सरकारी संगठन आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु शान्ति के अग्रदूत श्रीश्री रविशंकरजी ने नव वर्ष पर जनपद ललितपुर के लिए एक नायाब तोहफा भेंट किया है। बताते चलें कि सुबोध शर्मा विश्वास विगत कई वर्षों से आर्ट ऑफ लिविंग के योग-आध्यात्मिक आयोजनों से जुड़े रहे हैं। श्रीश्री ने विगत दिनों अपना आशीर्वाद देते हुये श्री शर्मा को अपने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इन्टरनेशनल सेन्टर बुलाया और उन्हें टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स संपूर्ण होने के पश्चात आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीश्री ने कहा कि साधना-सेवा-सत्संग प्रत्येक योग शिक्षक के लिये आवश्यक हैं। सभी को इनसे जोड़कर अपने स्वयं व समाज को खुशहाल व स्वस्थ रखने के कार्य में जुट जायें। आप प्रसन्न व स्वस्थ्य रहेंगे तो पूरा समाज, देश भी प्रसन्न व स्वस्थ्य रहेगा। योग शिक्षक सुबोध शर्मा ने अपने सभी वरिष्ठ शिक्षकों में आदित्यनाथ चौबे, बालकृष्ण यादव, सुजीत कुमार, सोनिया लूथरा, रुचि अरोरा, राजकुमार शर्मा के अलावा अनुराग अरोरा, मीनाक्षी अरोरा, विराट चिरानिया, नितिन अरोरा, विक्रम के प्रति  कृतज्ञता व्यक्त करते हुये कहा कि इन्हीं की प्रेरणा व प्रोत्साहन से मैं इस पावन पथ पर आगे बढ़ पाया और आज गुरुदेव के बताये सद्मार्ग पर चलने का संकल्प ले सका। सुबोध शर्मा ने श्रीश्री व आर्ट ऑफ लिविंग इन्टरनेशनल सेन्टर बेंगलुरु के अनेकों अनुभव व संस्मरण साझा किये। अन्त में आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर परिवार के सभी सम्मानित सदस्यगणों के प्रति आभार व्यक्त किया व सभी जनपदवासियों से आर्ट ऑफ लिविंग से जुडऩे व आगामी सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित रहने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular