Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeItawaसेविन हिल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

सेविन हिल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

इटावा। पक्का बाग स्थित सेविन हिल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने कृष्ण और राधा के रूप में सजकर सभी के मन को मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय में सुंदर सजावट करके श्रीकृष्ण और उनकी लीलाओं से जुड़ी मनोरम झांकी भी सजाई गई।विद्यालय के पी.जी.कक्षा के उत्सुख एवं उर्जित कृष्ण एवं ध्रुविका राधा बनी,इसके अलावा अन्य कक्षाओं के बच्चों में आरव,पीहू,कुशाग्र ने कृष्ण और श्रद्धा ने राधा का रूप धारण कर उत्सव के आनंद को बढ़ाया।

देवांशी ने राधा बनकर बहुत ही सुंदर नृत्य भी किया और प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त किया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने कहा कि त्यौहार हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्पराओं से हमें जोड़ते हैं।इनमें भी भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मयोग का अद्भुत सिद्धांत दिखाकर हमें यह उपदेश दिया है कि धर्मयुद्ध से कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए।इसके अलावा उनकी सभी बाल लीलाओं में जीवन को संवारने वाले अनुपम संदेश छुपे हुए हैं,जिन्हें गहराई से जानने और समझने की जरूरत है।विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट एवं ट्रस्टी सुनील कुमार राजपूत ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular