Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeकानून व्यवस्था पर सख्त एसपी का वार, चलाया तबादलों का चाबुक

कानून व्यवस्था पर सख्त एसपी का वार, चलाया तबादलों का चाबुक

कई थानेदार लाइन हाजिर, कई को मिली नई जिम्मेदारी

इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी समेत कई को थानों की कमान

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त संदेश

फतेहपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए कई पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस कार्रवाई में जहां कुछ थानेदारों को लाइन हाजिर किया गया है, वहीं कई को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के इस फैसले को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार के रूप में देखा जा रहा है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी सहित कई अधिकारियों को थानों का चार्ज देकर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अब कामकाज के आधार पर ही जिम्मेदारी तय होगी। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ शिथिल अधिकारियों को हटाकर नई जगह भेजा गया है, ताकि कार्यशैली में बदलाव आए और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था कायम हो सके। एसपी के इस कदम के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इसे जहां पुलिस महकमे में अनुशासन मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है, वहीं यह भी संकेत है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी तबादलों की सूची के अनुसार कोतवाली खागा के प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पटेल को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर किया है साथ ही थाना असोथर में बतौर थानाध्यक्ष तैनात उप निरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर तथा किशनपुर थाना के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक सत्यदेव गौतम को भी कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसी कड़ी में अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक अरूण कुमार चतुर्वेदी को थाना हथगाम जबकि निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद को थाना किशनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ ही थाना हथगाम के प्रभारी निरीक्षक संजय पाण्डेय को कोतवाली खागा तथा थाना औंग के प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज को असोथर थाना की कमान सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular