सीओ गीडा ने भी कस्तूरबा विद्यालय सहजनवा की जानकारी हकीकत
गोरखपुर । सहजनवा वृष्टि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने सहजनवा रेलवे स्टेशन और कस्बे में स्थित कुछ विद्यालय का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर बेवजह रहे कुछ बच्चों को रोक कर पूछताछ किए। उन्हें सख्त हिदायत दिए बेवजह स्टेशन पर मत घूमे। यदि फिर इस तरह की शरारत किया गया तो कारवाई की जायेगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और यात्रियों के सुविधा के बारे में जानकारी ली।
पेयजल की व्यवस्था की हकीकत जानी। इसके अलावा उन्हें कस्बे में स्थित कुछ विद्यालय में पहुंच कर छात्राओं से वार्ता किए। और उनके परेशानियों के बारे में जानकारी ली। और मौजूद पुलिस को हिदायत दिए कि स्कूल छुट्टी के दौरान छात्राओं के निकलने वाले रास्ते पर निगरानी की जाय। इसके अलावा सीओ गीडा कमलेश प्रताप सिंह ने कस्तूरबा विद्यालय सहजनवा का निरीक्षक करते हुए छात्राओं के समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान थानेदार महेश कुमार चौबे सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद थे।





