नेताजी ने सदैव समाज के शोषित,वंचितों के हकों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने का काम किया था
इटावा। पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक/भारत के पूर्व रक्षा मंत्री परम श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेता जी की जयंती के अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि नेताजी ने सदैव समाज के शोषित,वंचितों के हकों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने का काम किया था,उनका सपना था कि जब तक आम व्यक्ति को शिक्षा दवा उपलब्ध न हो जाए तब तक समाजवाद अधूरा है।
विचार गोष्ठी में सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया वीरू,SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव,लाखन सिंह जाटव,पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य,उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, आशीष राजपूत,अनवर हुसैन,चच्चू शुक्ला,प्रवक्ता विक्की गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुलले, मयंक विधौलिया,सीमा यादव,जिलाध्यक्ष महिला सभा,नफीसुल हसन अंसारी, नितिन यादव राकेश यादव,संतोष राजपूत,रमेश यादव,जिला सचिव प्रवीन कुशवाह,आदि उपस्थित रहे।





