Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomePolitical'कुछ लोग हर किसी को पैसों से खरीदने की कोशिश कर रहे',...

‘कुछ लोग हर किसी को पैसों से खरीदने की कोशिश कर रहे’, चुनाव से पहले सीएम ममता ने पार्टी नेताओं को किया सतर्क

मंगलवार को कोलकाता के धर्मतला में अपना पांच दिवसीय धरना खत्म करने के बाद कहा कि हमें इस पर नजर रखनी होगी कि कभी-कभी कुछ लोग पैसों से हर किसी को खरीदने की कोशिश करते हैं।

बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं को पैसों के खेल और खरीद-फरोख्त के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है।

मंगलवार को कोलकाता के धर्मतला में अपना पांच दिवसीय धरना खत्म करने के बाद कहा कि हमें इस पर नजर रखनी होगी कि कभी-कभी कुछ लोग पैसों से हर किसी को खरीदने की कोशिश करते हैं।

रामकृष्ण परमहंस देव की कही बात याद दिलाते हुए ममता ने कहा कि पैसा ही सबकुछ नहीं है। पैसा आता-जाता रहता है। जब लोगों को पता चलता है कि इस व्यक्ति ने पैसा लिया है, तो आपको हमेशा के लिए जनता के बीच गद्दार के रूप में जाना जाता है। यह बदनामी क्यों सहनी? आपको सम्मान के साथ जीना चाहिए।

तृणमूल नेत्री ने कहा कि अगर कोई हमें भी खरीदने की कोशिश करता है तो हम उस पर नजर रखेंगे। इसको लेकर सभी को सावधान किया। मुख्यमंत्री के इस बयान ने न केवल सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर बल्कि राजनीतिक हलकों में भी उत्सुकता जगा दी है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट नहीं किया कि किसे खरीदने की कोशिश की गई थी। तृणमूल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। तृणमूल नेताओं के करीबी हलकों में चर्चाओं में कई तरह की व्याख्याएं सामने आ रही हैं।

तृणमूल के एक वर्ग का कहना है कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जिस तरह से टिप्पणी की, उसमें चिंता का भाव झलक रहा है। वहीं दूसरी ओर, कई लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले ममता पार्टी को यह विश्वास दिलाना चाहती थीं कि उनकी नजर हर चीज पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular