Monday, March 17, 2025
spot_img
Homekhushinagarसूर्यदेव के रथ पर छठी मइया की प्रतिमा बना आकर्षण का केन्द्र 

सूर्यदेव के रथ पर छठी मइया की प्रतिमा बना आकर्षण का केन्द्र 

अवधनामा संवाददाता

केदारनाथ और भगवान नारायण की प्रतिमाओ ने मोह लिया श्रद्घालुओं का मन
बंगाल के कारीगरों की कारीगरी देखते बन रही
कुशीनगर। भगवान सूर्यदेव की उपासना का महापर्व छठ में इस बार जिले के कप्तानगंज स्थित रामजानकी घाट जिलेभर का आकर्षण केंद्र बना रहा। यहां छठ्ठी मइया की वेदी के साथ-साथ रथ पर सवार भगवान सूर्य और माता छठ की प्रतिमा बनी हुई है। इसके अलावा केदार नाथ, भगवान विष्णु, माँ लक्ष्मी, शेषनाग, तुलसीदास के साथ क्षत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमाएं भी लोगो को मंत्रमुग्ध कर रही है। यहां हर साल छठ पर्व के अवसर पर लाखो की संख्या मे श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होती है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां सेवा समिति के वालिंटियर, प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खडे रहते है।
अम्बे सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक बताते है कि समिति द्वारा विगत 16 वर्षो से छठी मइया की प्रतिमा रखी जा रही हैं। इसकी शुरुआत तख्ते से की गई और आज युवाओ और आम लोगो के सहयोग से हम इतना बड़ा कार्यक्रम करते है। समिति के विपिन मद्देशिया ने कहा कि यहां लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होती है। पिछले साल यहा छठ मेला मे नेपाल से भी श्रद्धलु आये थे। यहां समिति के सदस्यों के अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाती हैं। जितेंद्र अग्रहरि ने कहा कि हम हर साल श्रद्धालुओं को कुछ अलग दर्शन कराते है। हमारी समिति के साथ युवाओ और क्षेत्र के लोगो का विशेष सहयोग होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular