थाना सिसोलर पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को दबोचा

0
164

हमीरपुर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिसोलर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

थाना सिसोलर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गोपी पुत्र रवीन्द्र सिंह (22 वर्ष) तथा रवीन्द्र पुत्र माधव सिंह (41 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बक्छा, थाना सिसोलर, जनपद हमीरपुर शामिल हैं। ये दोनों अभियुक्त परिवाद संख्या 327/2018 धारा 452, 354, 147, 148, 149, 323, 504, 506 भा.दं.सं. से संबंधित प्रकरण में वारण्टी थे।

पुलिस टीम ने दोनों को उनके गांव से गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शिवम दत्त, कांस्टेबल नवीन यादव तथा कांस्टेबल पिकेन्द्र यादव शामिल रहे।

बताया गया कि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में जनपद में वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here