Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeजामा मस्जिद में महिलाओं की अकेले एंट्री बैन

जामा मस्जिद में महिलाओं की अकेले एंट्री बैन

नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद ने महिलाओं की अकेले एंट्री पर बैन लगा दिया है। मस्जिद की दीवारों पर इस नोटिस की कॉपी लगा दी गई है, जिसके मुताबिक मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना मना है। यानी लड़कियों का ग्रुप भी मस्जिद के अंदर नहीं जा सकता है।
इसे लेकर मस्जिद प्रशासन ने वजह बताई है कि अकेली लड़कियां मस्जिद में लड़कों को टाइम देकर मिलने बुलाती हैं। यहां डांस वीडियो बनाती हैं, हम इस पर रोक लगा रहे हैं। हालांकि इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मस्जिद को नोटिस जारी किया है।
मस्जिद प्रवक्ता बोले- धर्मस्थलों को पार्क समझने लगे हैं लोग
आदेश पर विवाद बढऩे के बाद जामा मस्जिद के प्रवक्ता सबीउल्लाह खान ने सफाई दी है कि यह बैन उन महिलाओं पर लागू नहीं होगा जो परिवार या पति के साथ आती हैं। यह कदम मस्जिद परिसर में गलत हरकतों को रोकने के लिए उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं पर रोक नहीं लगाई गई है। परिवार या शादीशुदा जोड़ों पर कोई बैन नहीं है, लेकिन लड़कियां यहां अकेली आती हैं, लड़कों को मिलने का टाइम देती हैं। यहां गलत हरकतें होती हैं, लड़कियां मस्जिद में डांस करती हैं, टिकटॉक वीडियो बनाती हैं। यह बैन इन हरकतों को रोकने के लिए लगाया गया है। अगर कोई यहां आकर इबादत करना चाहे तो आ सकता है, लेकिन किसी भी धार्मिक स्थल को पार्क समझ लेना सही नहीं है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने फैसले को गलत बताया
स्वाति मालिवाल ने कहा कि जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिल्कुल गलत है। महिलाओं और पुरुषों के बीच इबादत के अधिकार को लेकर फर्क नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे जामा मस्जिद को इस मामले में नोटिस जारी कर रही हैं।

पांगणा के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
करसोग (मंडी)। मंडी जिले के उपमंडल करसोग से करीब 25 किलोमीटर दूर पांगणा के निकट शाना-माना सड़क पर देर रात मारुति कार के गहरी खाई में लुढ़कने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों आपस में रिश्तेदार थे। हादसे में एक अन्य गंभीर हुआ है। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। मृतकों की पहचान संतराम (38) पुत्र सोहन लाल गांव चमोला तथा जयंती (40) पुत्र सेवादास गांव शाना के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से जख्मी तीसरे घायल व्यक्ति का नाम नंदलाल पुत्र कलीराम है। यह भी शाना गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। जानकारी के अनुसार कार में सवार तीन लोग करसोग की तरफ से अपने घर पांगणा की ओर जा रहे थे कि पांगणा के समीप शाना जाने वाली सड़क पर देर रात कार गहरी खाई में लुढ़क गई। इनमें दो आपस में रिश्तेदार थे, जबकि तीसरा भी उनके गांव का ही था। तीनों के घर की दूरी वहां से मात्र 50 मीटर थी। अचानक कार से चालक का नियंत्रण छूट गया और यह कार गहरी खाई में जा गिरी।
आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान गंभीर रूप से घायलों को नागरिक अस्पताल करसोग लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular