Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshजनविकास महासभा लखनऊ मंडल के प्रभारी बने शिशिर श्रीवास्तव

जनविकास महासभा लखनऊ मंडल के प्रभारी बने शिशिर श्रीवास्तव

लखनऊ । जन विकास महासभा, उत्तर प्रदेश ने  शिशिर श्रीवास्तव को लखनऊ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। यह मनोनयन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी एवं प्रदेश मंत्री अजय कुमार यादव द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त लखनऊ मंडल प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव द्वारा जनविकास महासभा का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वह अपने प्रयासों से क्षेत्रीय एवं सामाजिक विकास  में आने वाली समस्याओं  के निराकरण के लिए अपना संपूर्ण प्रयास करेंगे। जनविकास महासभा के प्रदेश मंत्री अजय कुमार यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मंडल प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव द्वारा वार्ड स्तर तक टीम बनाकर क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक ना केवल पहुंचाया जाएगा वरन उनका निस्तारण भी जल्द से जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जनविकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने शिशिर श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि जनविकास महासभा का उद्देश्य जन सहभागिता से जन विकास का है और इसी क्रम में हमें सभी जागरूक लोगों को एकजुट करना होगा और विकास कार्यों में जन सहभागिता सुनिश्चित किए जाने की मांग  को लेकर लोगों को जागरूक भी करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular