उसका बाजार सिद्धार्थनगर।स्थानीय कस्बा अन्तर्गत स्थित विश्वबंधु संस्कृत माध्यमिक विद्यालय घुघुलिया के जर्जर हो चुके भवन के ध्वस्तीकरण के बाद नए भवन के निर्माण हेतु “प्रोजेक्ट अलंकार” के तहत शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने रविवार को शिलान्यास किया।
इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान से विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए नींव में ईंट रखकर शिक्षक विधायक ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिलान्यास करते हुए कहा कि विद्यालय केवल ईंट पत्थर से बनी एक इमारत मात्र नहीं है, बल्कि हमारे बच्चों के सपनों और एक शिक्षित भविष्य की आधारशिला होते हैं।जहां की कक्षाओं में पीढ़ियां पढ़ लिखकर देश और समाज के उन्नति में भागीदारी सुनिश्चित कराती हैं।
अतएव विद्यालय अच्छे नागरिकों के निर्माण की कार्यशाला है जहां नौनिहालों को शिक्षा और संस्कार के माध्यम से नई ऊंचाइयाँ प्राप्त होती हैं।विद्यालय भवन के शिलान्यास अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनूप छापड़िया, प्रधानाचार्य डॉ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, निर्मल छापड़िया, नरेंद्र छापड़िया, आनंद छापड़िया, ओंकार पांडेय, राकेश पांडेय, रामेश्वर पाण्डेय, मयंक पांडेय, गोपाल अग्रहरी, महेश छापड़िया, गोपाल दास छापड़िया आदि लोग मौजूद रहे।





