Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurशक्ति दीदी विशेष अभियान लगातार जारी

शक्ति दीदी विशेष अभियान लगातार जारी

अवधनामा संवाददाता
हेल्प लाइन नम्बरों को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक

ललितपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा बलिकाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहा, बाजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम शक्ति दीदी के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं की नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के बारे में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बरों में 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक, ट्वीटर, इस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular