Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeवरिष्ठ महिला उद्यमी सुषमा बजाज ने पुनः आईआईए की सदस्यता की ग्रहण

वरिष्ठ महिला उद्यमी सुषमा बजाज ने पुनः आईआईए की सदस्यता की ग्रहण

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। वरिष्ठ महिला उद्यमी सुषमा बजाज ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की पुनः सदस्यता ग्रहण की। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने उनका माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए कहा कि उनके आने से संस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में कोर ग्रुप की आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी एवं मंडल अध्यक्ष अशोक बजाज ने श्रीमती सुषमा बजाज को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराई।
चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने सर्वप्रथम आईआईए परिवार में शामिल होने पर वरिष्ठ महिला उद्यमी सुषमा बजाज का स्वागत व अभिनंदन किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने बताया कि आईआईए एक वटवृक्ष की तरह हैं। इस वटवृक्ष के नीचे जो भी उद्यमी आएगा वह स्वयं को सुरक्षित महसूस करेगा। 20 मई को सहारनपुर चैप्टर स्थापना दिवस के रूप में मनायेगा। इसी दिन केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक की मीटिंग भी सहारनपुर में कराने का प्रयास किया जायेगा। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने बताया कि वर्ष के शुरुआत में कुछ सदस्य गुमराह होकर आईआईए परिवार को छोड़कर चले गए थे। इसमें से बहुत सदस्य काफ़ी पहले ही संस्था में वापसी कर चुके हैं। इसी कड़ी में श्रीमती सुषमा बजाज ने आईआईए की सदस्यता पुनः ग्रहण कर ली है, जिनका पूरा सम्मान किया जायेगा। मंडलीय अध्यक्ष अशोक बजाज, केआर सिंघल, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य केएल अरोड़ा, हरियाणा प्रभारी आरके धवन, उत्तराखंड प्रभारी संजीव अरोड़ा, केंद्रीय स्पेशल इनवाइटी एस.कुमार अरोड़ा, अशोक गांधी, राकेश गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, राजेश सपरा, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, संदीप गुप्ता, कुलदीप धमीजा, परमजीत सिंह, संजय अरोड़ा, विनय दहूजा, सतीश अरोड़ा, राही मक्कड़, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular