मृदा कार्य, पौधशाला कार्य का जायजा लेते हुए कार्य को समय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के दिए गए निर्देश
महोबा। पौधारोपण को लेकर वन विभाग के अफसरों ने नर्सरियों का दौरा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में खंड जोन झांसी के मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभागीय वनाधिकारी ने जिला वन रेंज के अंतर्गत आने वाले वन ब्लाक में चल रहे एसएमसी कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अग्रिम मृदा कार्य, पौधशाला कार्य का जायजा लेते हुए कार्य को समय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए।
प्रभागीय वनाधिकारी, ने जिला वन रेंज के अंतर्गत सिजहरी वन ब्लॉक तृतीय व चतुर्थ में एसएमसी कार्य एवं सिजहरी वन ब्लॉक 10 व 15 में अग्रिम मृदा कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बरा गांव में पौधशाला और वन ब्लॉक द्वितीय 20 के अलावा दिकवाहा 20 में अग्रिम मृदा कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने पौधशाला में पौधों के रखरखाव, निराई, गुड़ाई एवं साफ सफाई आदि कार्यों को देखते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
प्रभागीय वनाधिकारी ने निरीक्षण कर पौधों की ग्रेडिंग करने का निर्देश दिया। ग्रेडिंग के आधार पर ही विभाग खुद पौधारोपण करने के साथ अन्य विभागों को उपलब्ध कराएगा। वहीं, किसानों को वन विभाग फलदार पौधे उपलब्ध कराएगा जिससे उनकी रुचि बनी रहे। उधर, प्रभागीय वनाधिकारी ने सभी वन क्षेत्राधिकारी से नर्सरी में तैयार पौधों की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी के अलावा वन कर्मचारी उपस्थित रहें।





